Palmistry : हथेली की रेखा देख कर जानें व्यक्ति क्रिएटिव है या नहीं

img

ज्योतिष शास्त्र में हस्त रेखा विज्ञान का अलग महत्व है, हथेली की रेखाओं को देखकर व्यक्ति के स्वभाव, भूत, भविष्य और वर्तमान की जानकारी हासिल की जा सकती है। हथेली में मौजूद हर रेखा का अलग महत्व होता है। साथ ही हथेली में मौजूद चिह्न क्या है और वह किस पर्वत या रेखा पर है। उसी के अनुसार उसका परिणाम भी अलग होता है। ऐसा ही एक चिह्न है त्रिशूल।

 हस्तरेखा विज्ञान

त्रिशूल के चिह्न को हस्तरेखा विज्ञान में बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत पर त्रिशूल का निशान है तो वह व्यक्ति जीवन में सच्चा प्रेम करता है और दूसरों की भावनाओं को भी अच्छे से समझता है। ऐसे लोग अच्छे कामों की हमेशा प्रशंसा करते हैं। त्रिशूल का निशान व्यक्ति को कल्पनाशील और रचनात्मक बनाता है। जिन व्यक्तियों के हाथों में त्रिशूल का निशान होता है वे रोमांटिक किस्म के होते हैं।

यदि त्रिशूल का निशान हृदय रेखा के अंत में है तो यह अच्छे भाग्य का संकेत है। वहीं अगर त्रिशूल का निशान बृहस्पति पर्वत के नीचे हो तो यह और भी शुभकारी होता है। जिन लोगों के हाथों में इस तरह से निशान पाया जाता है वे दूसरों की तुलना में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से अधिक मज़बूत होते हैं। त्रिशूल का निशान धनवान लोगों के हाथों में देखा जा सकता है। मंगल क्षेत्र पर त्रिशूल का मतलब व्यक्ति के लिए अत्यधिक मेहनत का इशारा करता है। ऐसे व्यक्ति को हाड़तोड़ मेहनत के बाद ही बहुत सारा धन मिलता है।

Related News