Palmistry: दुर्भाग्य की वजह बनती हैं हथेली में मौजूद ये रेखाएं, कभी नहीं खत्म होती परेशानी

img

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं का अध्ययन कर लोगों के भविष्य के बारे में जाना जाता है। ज्योतिषी कहते हैं कि हथेली पर बनी रेखाओं और चिह्नों से जीवन के बारे में अनेक जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की शुभ रेखाओं के साथ ही कुछ ऐसी रेखाओं और चिह्नों के बारे में भी बताया गया है जो जीवन में आने वाली परेशानियों की तरफ भी इशारा करते हैं। आइए जानते हैं उन रेखाओं और चिह्नों के बारे में।

palmistry

जीवन रेखा को काटती हुई रेखाएं

हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि अगर हथेली की जीवन रेखा को काटती हुई छोटी-छोटी रेखाएं शुभ नहीं होती हैं। कहते हैं ये रेखाएं जिस स्थान पर जीवन रेखा को काटती है, उस उम्र में व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही ये रेखाएं दुर्भाग्य की सूचक भी हैं ।

हथेली में द्वीप का निशान

हथेली में किसी स्थान पर मौजूदद्वीप का निशान शुभ नहीं होता है। कहते हैं द्वीप का निशान हथेली में जिस पर्वत पर होता है उस पर विपरीत प्रभाव डालता है। जैसी कि यदि द्वीप का निशान गुरु पर्वत पर है तो मान-सम्मान में कमी आती है। सूर्य पर्वत होता है तो नौकरी में परेशानी आती है। वहीं चंद्र पर्वत पर अगर द्वीप का निशान है तो व्यक्ति की कल्पना शक्ति प्रभावित होती है। वहीं अगर मंगल पर्वत पर द्वीप का निशान होता है तो इंसान का साहस कम हो जाता है।

अनामिक अंगुली पर क्षैतिज रेखाएं

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो अनामिका अंगुली पर क्षैतिज रेखाएं दुर्भाग्य की तरफ इशारा करती हैं। कहते हैं जिन लोगों की हथेली में अनामिका अगुली पर क्षैतिज रेखाएं बनी होती हैं, उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती है। वहीं हथेली में मौजूद काला धब्बा भी अशुभ संकेत है।

Related News