हस्तरेखा विज्ञान: ये रेखा बताती है कि प्रसिद्धि मिलेगी या नहीं

img

आप भी कई लोगों को जानते होंगे जिन्हें जीवन में बहुत ज्यादा प्रसिद्धि मिली है। हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि हथेली में मौजूद एक खास रेखा बताती है कि किसी व्यक्ति को जीवन में कितना नाम और ख्याति मिलेगी। ज्योतिषी बताते हैं कि जिन लोगों के हाथों पर ये रेखा होती है प्रसिद्धि खुद आकर उनके कदम चूमती है। आइये जानते हैं उस रेखा के बारे में विस्तार से।

Lucky surya parwat mark on palm

हथेली पर सूर्य पर्वत

हथेली में अनामिका अंगुली (रिंग फिंगर) के नीचे का स्थान सूर्य पर्वत कहलाता है। इस जगह से कुंडली में सूर्य की स्थिति का पता लगाया जाता है। सूर्य पर्वत की स्थिति से ही पता चलता है कि व्यक्ति को जीवन में कितना नाम और यश मिलेगा। व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य का पता भी इसी पर्वत ही चलता है

नेम-फेम के बारे में कैसे जानें?

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो अनामिका अंगुली के नीचे स्थित इस पर्वत का उठा होना बेहद शुभ फलदायी होता है। जिसकी हथेली में सूर्य पर्वत उठा हुआ होता है उसे जीवन में खूब मान-सम्मान मिलता है। वहीं अगर इस पर्वत पर एक सीधी रेखा हो तो राजकीय सेवा के बेहतर योग बनते हैं। सूर्य पर्वत पर दोहरी रेखा व्यक्ति को किसी उन्नति का संकेत देती है। कहते हैं ऐसे लोग जीवन में बेहद ऊंचाइयों पर पहुंचते हैं।

पर्वत पर अलग-अलग चिन्हों का अर्थ

हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि अगर इस पर्वत पर तिल हो तो इंसान को बहुत बदनामी मिल सकती है। अगर सूर्य पर्वत पर वलय हो तो व्यक्ति का जीवन काफी संघर्ष भरा होता है। साथ ही स्वास्थ्य समस्याएं काफी होती है। इस पर्वत पर क्रॉस का होना भी शुभ नहीं माना जाता है.। इस पर्वत पर त्रिभुज हो तो व्यक्ति की शोहरत बढ़ती है और उसे अपार नाम और यश मिलता है।

सूर्य पर्वत खराब हो तो क्या करें?

यदि किसी की हथेली पर सूर्य पर्वत खराब अवस्था में हो तो उसे प्रातःकाल उठकर सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को देखना चाहिए। अनामिका अंगुली से कंठ पर तिलक लगाएं और अनामिका अंगुली में तांबे का छल्ला धारण करें। रोजाना प्रातः 108 बार गायत्री मंत्र का जप करें। एक रक्तमणि (गार्नेट) जरूर धारण करें।

Related News