Palmistry: जिनके हाथ में होती है ऐसी रेखा, उन्हें मिलता धन, पद, प्रतिष्ठा और सबकुछ

img

सामुद्रिक शास्त्र में हथेली में बने सूर्य पर्वत पर वाई के निशान के बारे में विस्तार से बताया गया है। साथ ही ये भी बताया गया है कि हाथ में शुभ-अशुभ स्थिति में होने पर वाई का यह निशान परिणाम को भी प्रभावित करता है। ज्योतिषी बताते हैं कि अगर सूर्य रेखा से निकलकर कोई शाखा वाई का निशान बनाए और शनि पर्वत की तरफ जाती हुई दिखाई दे या फिर पहुंच जाए तो ऐसे जातक विशेष योग्यता वाले होते हैं। ऐसे लोग कार्य करने में चतुर होते हैं और जिस भी कार्य को हाथ लगाते हैं उसे अच्छी तरह से पूरा भी करते हैं।

खर्च बढ़ाता है मछली का ये निशान

ज्योतिषचार्य कहते हैं कि अगर सूर्य रेखा से कोई शाखा निकलकर बुध पर्वत की तरफ जाकर वाई का निशान बनती है यह सफल व्यापार को दर्शाती है। कहते हैं ऐसे लेागों को धन और प्रतिष्ठा दोनों प्राप्त होती है। वहीं अगर सूर्य रेखा आखिर में दो भागों में विभाजित होकर वाई जैसा निशान बनाती है तो ये भी शुभ निशान है, लेकिन यह पूर्ण सफलता नहीं दिलाती है। यदि सूर्य रेखा तीन भागों में बंटती हुई नजर आये और त्रिशूल जैसी संरचना बन जाये तो ये बहुत ही शुभ होता है। ऐसे लोग धन और प्रतिष्ठा दोनों पाते हैं।वहीं अगर सूर्य रेखा मस्तिष्क रेखा तक पहुंचे और इसकी एक शाखा मस्तिष्क रेखा से मिल जाए तो ऐसा इंसान अपने विवेक के दम पर सफलता हासिल करता है। इसी तरह सूर्य रेखा से एक शाखा निकलकर हृदय रेखा में मिल जाए तो ऐसे लोग भी स्वयं की मेहनत से सफलता पाते हैं।

Related News