Palmistry: जिनके हाथ में होती है ऐसी रेखा, वे छूते हैं बुलंदियों को

img

हस्तरेखा (Palmistry) विज्ञान में हथेली में मौजूद रेखाओं के बारे में जानकारी हासिल की जाती है। हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) के मुताबिक हथेली में गुरु पर्वत सबसे अहम होता है। हथेली के जानकार बताते हैं कि ये पर्वत अच्छा है या दबा हुआ है, यह इसके उभार से तय होता है। हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) के मुताबिक बृहस्पति पर्वत पर बना उभार हाथ के किनारे से होकर बनता है। बृहस्पति पर्वत को छूती हुई मध्यमा के ठीक बीच में जो रेखा होती है उसे मस्तिष्क रेखा कहते हैं। ज्योतिषी कहते हैं कि गुरु पर्वत पर बने त्रिभुज, क्रॉस, बिंदु, वृत्त, द्वीप, जाल और तारे की स्थिति व्यक्ति के जीवन को व्यापक प्रभाव डालती है।

अगर किसी की हथेली में गुरु पर्वत पर छोटा सा गोला बना हो अर्थात वृत्त हो तो ऐसा व्यक्ति अपने प्रयत्नों से उच्च पद को प्राप्त करता है। ऐसे लोगों को उनके जीवनसाथी के साथ परिवार की भी काफी मदद मिलती है। गुरु पर्वत पर अगर तारे चिन्ह है तो ऐसा व्यक्ति अति महत्वाकांक्षी होता है। वह उच्च पद प्राप्त करता है और पूरी तरह से पारिवारिक और सामाजिक सरोकार की भावना से काम करता है। (Palmistry)

कहीं आपके हाथ में तो नहीं है यह निशान

अगर किसी व्यक्ति के गुरु पर्वत पर वर्ग का निशान है तो ऐसा व्यक्ति उच्च पद हासिल करता है। ऐसे लोग अपनी बुद्धि और योग्यता के बल पर बुंलदियों को छूते हैं। भले ही ऐसा व्यक्ति बेहद गरीब और साधारण परिवार में ही क्यों ना जन्मा हो। गुरु के शुभ प्रभाव से ऐसे व्यक्ति कुशल एवं सफल प्रशासक साबित होते हैं। (Palmistry)

ज्योतिषी बताते हैं कि गुरु पर्वत पर यदि त्रिभुज है तो ऐसे व्यक्ति में कूटनीति के गुण आ जाते हैं। ऐसा व्यक्ति अपनी उन्नति और प्रगति के लिए बहुत अधिक महत्वाकांक्षी हो जाता है। इसकी महत्वाकांक्षा सीमाओं से परे चली जाती है और वह अभिमानी हो जाता है। इससे त्रिभुज का दोष पैदा होता है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु पर्वत पर वर्ग का निशान बहुत शुभ माना गया है।(Palmistry)

Local Train में गरबा करती महिलाओं का Video हुआ वायरल, तारीफ़ करते नहीं तक रहे यूजर्स

Bandhavgarh Forest Reserve में मिली 9वीं सदी की ऐतिहासिक धरोहर, मूर्तियां, मंदिर और बौध मठ भी मिले

Related News