शिशिर नवरात्र आरंभ व पंचक (भदवा) समाप्ति मंगलवार रा. 8:21 ।
संक्रांति व्रत शनिवार ।
दिनमान:- 10 घंटा 38 मिनट ।
अर्धप्रहरा:- दिन के 9:14 से 12:02 तक ।
पाक्षिक सूर्य:- धनिष्ठा नक्षत्र में
ऋषि विश्वरूप के सिर को इन्द्र ने काट लिया था ।
राहु काल :- दिन के 10:47 से 12:12 बजे तक ।
अव्यवस्थित दस काम करने के अपेक्षा व्यवस्थित एक काम करना ज्यादा लाभप्रद होता है ।
आशातीत सफलता मिलेगी। रुका धन वापस मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब उत्तम है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य ठीक, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं।
स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम अच्छी स्थिति में चल रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ेंगे। थोड़ा सब्र से काम लें। मां काली की अराधना करें।
भाग्यवश कुछ लाभ होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। आप आगे बढ़ते दिख रहे हैं। अच्छी स्थिति है। थोड़ा सा स्वास्थ्य के मामले में ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम, व्यापार आदि सही चल रहा है। किसी भी शनि तत्व का दान करना उचित रहेगा।
जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम पर ध्यान दें। व्यवसाय और स्वास्थ्य आपका सही चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, व्यापार सही चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।
आपस में तू-तू, मैं-मैं से बचें। भावनाओं में आकर कोई इजहार करना या कुछ भी करना नुकसानदेह हो सकता है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और व्यापार मध्यम गति से चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।
भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी पर विचार हो सकता है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। गृहकलह से बचें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और व्यापार आपका सही चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
आप द्वारा किया गया पराक्रम सफलता की ओर ले जाएगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार अच्छा चल रहा है। नीली वस्तु का दान करें।
पूंजी निवेश से अभी बचें। सोच समझकर वाणी का प्रयोग करें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापार अच्छा रहेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
अच्छी स्थिति है। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता रहेगी। सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलेंगे। गणेश जी की वंदना करते रहें।
चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। थोड़ा मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम में दूरी है। व्यापार सही चलेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।