पति से अवैध संबंध के चलते पत्नी ने महिला टीचर को किया अगवा, फिर…

img

महराजगंज ।। यूपी के महराजगंज जिल में तराई थाना क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका का मंगलवार को स्कूल से अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं को ढूंढ़ने के लिए एसपी ने पुलिस की चार टीमें लगाई हैं। घटना से शिक्षकों में आक्रोश है।

वहीं देर शाम एसपी ने बताया कि महिला टीचर सुरक्षित है। गोरखपुर की एक महिला उसे अगवा कर ले गई है। महिला का आरोप है कि शिक्षिका के उसके पति से अवैध संबंध हैं। मैनपुरी निवासी शिक्षिका तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात है। मंगलवार को वह विद्यालय में अकेली बच्चों को पढ़ा रही थी।

पढ़िए-लोकसभा चुनाव कवरेज के लिये आई अमेरिकी महिला पत्रकार से छेड़छाड़, कहा ‘चलती है क्या नौ से बारह’

प्रधानाध्यापिका व शिक्षामित्र अवकाश पर थीं। सुबह करीब 11 बजे चारपहिया वाहन पर सवार होकर दो महिला व दो पुरुष आए। कक्षा में घुसकर महिलाओं ने शिक्षिका का नाम पूछा और उसके नाम बताते ही उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। चारो उसे जबरदस्ती वाहन में बैठाकर रमईडीह की ओर भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, सीओ प्रेम कुमार थापा, एएसपी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News