साइना नेहवाल की बायोपिक से परिणीति चोपड़ा का लुक वायरल, हूबहू दिखीं एक्ट्रेस

img
मुंबई। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों साइना नेहवाल की बायोपिक को लेकर काफी व्यस्त हैं। फिल्म में परिणीति चोपड़ा बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के किरदार में नजर आएंगी।
actress parinitee chopra
इस फिल्म में साइना के किरदार को निभाने के लिए परिणीति दिन-रात कड़ी मेहनत कर रही हैं। इन सब के बीच फिल्म से परिणीति का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर परिणीति के लुक को साझा किया है। साइना ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा-‘मेरी हमशक्ल। परिणीति चोपड़ा तुम बहुत प्यारी लग रही हो।’
साइना नेहवाल द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में परिणीति का लुक साइना से काफी हद तक मिल रहा है। तस्वीर में परिणीति उन्ही की तरह छोटे बालों में हैं और उन्होंने ब्लू रंग की टीशर्ट पहनी हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म से परिणीति का यह लुक वायरल हो रहा है। साइना नेहवाल की इस बायोपिक का निर्देशन अमोल गुप्ते कर रहे हैं।
साइना नेहवाल की बायोपिक में पहले श्रद्धा कपूर काम करने वाली थी, लेकिन उन्होंने व्यस्तता का हवाला देते हुए इस फिल्म को छोड़ दिया था जिसके बाद यह फिल्म परिणीति के खाते में चली गई।
फिल्म साइन करने के बाद से ही परिणीति फिल्म की तैयारियों में लग गई थी। परिणीति साइना नेहवाल की बायोपिक के बाद हॉलीवुड फिल्‍म द गर्ल ऑन द ट्रेन के हिंदी रीमेक पर काम शुरू करेंगी। इसके अलावा वह अर्जुन कपूर के साथ फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आएगी जो रिलीज के लिए तैयार हैं।
Related News