इंतजार हुआ खत्म, शिवपाल यादव ने जारी किया पार्टी का घोषणापत्र, किया ये बड़ा ऐलान

img

लखनऊ ।। लोकसभा इलेक्शन-2019 के लिए अखिलेश यादव के घोषण पत्र जारी करने के लगभग 2 घंटा बाद ही प्रसपा ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें यूपी में संविदा कर्मचारियों को स्थाई करने के साथ गन्ना समर्थन मूल्य ढाई गुना ज्यादा बढ़ाने का वादा किया है।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इसकी खास बातों में सिंचाई मुफ्त करने के साथ गन्ना समर्थन मूल्य कम से कम 2.5 गुना बढ़ाने का वादा किया गया है। इतना ही नहीं किसानों से प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने गन्ना समर्थन मूल्य तय कराने का वादा किया है।

पढ़िए-अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ना ‘निरहुआ’ को पड़ा भारी, इस भोजपुरी गीत ने उड़ाई बीजेपी की नींद!

इसके साथ ही पार्टी मुस्लिमों के लिए भविष्यनिधि कमेटी बनाने के साथ हज यात्रा में सरलीकरण पर जोर देगी। पार्टी ने अवैध कब्जों पर अंकुश के लिए दरगाह एक्ट बनाने की बात कहीं है। इसके साथ ही युवा नीति बनाने का वादा किया है। पार्टी के सत्ता में आने पर शिक्षा ऋण मुफ्त देने की घोषणा की है।

फोटो- फाइल

Related News