लखनऊ के लोगों के लिए खुशखबरी- होली पर बड़ा तोहफा, अब सफर करना हुआ और भी आसान

img

लखनऊ॥ लखनऊ के लिए लोगों एक खुशखबरी है। जिससे यहां की जनता को थोड़ी राहत मिल सकती है। सिटी परिवहन ने राजधानी लखनऊ में वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों को तीन-तीन के रोटेशन में सर्कुलर सेवा के रूप में संचालित करना शुरू कर दिया है। इससे यात्रियों को हर आधे घंटे पर सिटी बसें मिलेंगी। अभी तक E-बसों की चार्जिंग के लिए दुबग्गा डिपो जाना पड़ता था। अब आलमबाग बस टर्मिनल पर चार्जिग की व्यवस्था शुरू हो गई है।

E bus

सिटी परिवहन ने गर्मी बढ़ने पर लखनऊ में तीन-तीन के रोटेशन में सर्कुलर वातानुकूलित बसों को संचालित करना शुरू कर दिया है। इसका लाभ खास तौर पर अब अहिमा मऊ, सरसावां, अर्जुन गंज की ओर से शहर आने वाले यात्रियों को मिलेगा।

सिटी परिवहन की इलेक्ट्रिक एसी बसों को सुबह 06 बजे से हर आधे घंटे के अंतराल पर चलाया जा रहा है। इन सर्कुलर E-बसों का किराया कम से कम 10 रुपये और अधिकतम 40 रुपये है।

सर्कुलर E-बसों का संचालन रूट

सर्कुलर E-बसों का पहला रूट आलमबाग बस स्टेशन से चारबाग, हजरतगंज, अर्जुन गंज, प्लाजियो मॉल, ट्रांसपोर्ट नगर, अवध हॉस्पिटल होते हुए आलमबाग बस टर्मिनल तक है। दूसरा रूट दुबग्गा बस स्टेशन से बुद्धेश्वर चौराहा, अवध हॉस्पिटल, ट्रांसपोर्ट नगर, प्लाजियो मॉल, अर्जुनगंज, हजरतगंज, चारबाग होते हुए आलमबाग बस टर्मिनल तक है।

आलमबाग और दुबग्गा में रुकेंगी तीन-तीन बसें

E-बसों को पहले चार्जिंग के लिए दुबग्गा डिपो जाना पड़ता था। उसके बाद ही बसें रूट पर निकलती थीं, लेकिन अब आलमबाग बस टर्मिनल में चार्जिग की व्यवस्था हो गई है। इससे अब तीन बसें पूरे दिन का सफर पूरा कर आलमबाग में रुकेंगी। जबकि तीन बसें दुबग्गा में रुकेंगी। इससे दोनों ओर के यात्रियों को एक सर्कुलर रूट मिलेगा।

 

 

Related News