CAA-NRC को लेकर लोगों के अंदर डर है, सरकार दमनकारी

img

उत्तर प्रदेश॥ CAA व NRC के विरूद्ध निकाली गांधी यात्रा सोमवार को लखनऊ पहुंची। पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा और पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के नेतृत्व में गांधी यात्रा कुछ दिन पहले गेटवे ऑफ इंडिया से शुरू की गई थी। गांधी यात्रा का स्वागत सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने किया।

इस दौरान मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि सरकार ने कुछ कदम उठाए हैं, जिससे कि देश में कोलाहल और अशांति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि NRC को लेकर देश में लोग डरे हुए हैं और आंदोलनरत हैं। इसके बाद सरकार को चाहिए था कि लोगों से बात कर उन्हें बताएं, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है। सरकार दमनकारी है।

इस मामले में सबसे खराब स्थिति उत्तरप्रदेश में है। जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, वहां हालात इस तरह के ही हैं। अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर हमला करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। उसकी चिंता सरकार को नहीं है। सरकार इसके बजाए ध्यान भटकाने का कार्य कर रही है।

पढ़िए-नौकरीपेशा लोगों को लग सकता है तगड़ा झटका, बजट में होने जा रहा ऐसा

यशवंत ने कहा कि लखनऊ आकर होम मिनिस्टर अमित शाह ने बोला कि हम NRC से एक इंच पीछे नहीं हटने वाले है। ये शोभा देता है उन्हें। यशवंत सिन्हा ने कहा कि सीएम योगी जिस तरह के बयान दे रहे हैं, वहां कैसी भाषा है। बहुत अशांत माहौल है,इसकारण हमलोगों ने गांधी शांति यात्रा शुरू की है। ये तीस तारीख को दिल्ली के राजघाट पर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि ये कानून देश के मौलिक ढांचे के विरूद्ध है। इस कानून को बनाने की आवश्यकता ही नहीं थी। सरकार वैसे ही जिस चाहे नागरिकता देने से मना कर सकती है।

Related News