बचपन से ही किस्मत वाले होते हैं इन 3 राशियों के लोग, देखें क्या आप भी हैं इसमें

img

ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का जिक्र किया गया है। हर किसी को उसकी राशि और ग्रह के हिसाब से परिणाम मिलता है। हर राशि का अपना एक स्वामी ग्रह होता है। हर राशि के जातक पर उसके ग्रह स्वामी और नक्षत्र का भी असर पड़ता है। धार्मिक मान्यता है कि राशि से व्यक्ति के स्वभाव और उसके व्यक्तित्व का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। ज्योतिषाचार्य भी राशि के आधार पर ही व्यक्ति के भविष्यफल की गणना करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशियों को जन्म से ही भाग्यशाली माना गया है। कहते हैं कि इन राशि के जातकों में लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये अपने काम को पूरा करके ही दम लेते हैं।

rashifal

मेष

मेष राशि के लोग ऊर्जावान, आकर्षक और जिद्दी किस्म के होते हैं। इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। मेष राशि के जातक जहां कहीं भी जाते हैं अपना प्रभाव छोड़ आते हैं। ये अपने करियर में नाम कमाते हैं। ये काफी मेहनती होते हैं यहीं वजह है कि ये उच्च पदों पर भी आसीन होते हैं। इन्हें हर चुनौतियों का सामना करना बखूबी आता है।

सिंह

सिंह राशि के लोग खुले विचारों वाले होते हैं। ये बड़ी आसानी से किसी का भी भरोसा जीत लेते हैं। इन्हें अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होती है। इस राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान मिलता है। ये विरोधियों का डटकर सामना करते हैं। इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है।

वृश्चिक

इस राशि के जातक मेहनती और प्रभावशाली व्यक्तित्व वालेहोते हैं। ये हर मुश्किल का सामना डटकर करते हैं। इस राशि का स्वामी भी मंगल ग्रह है। मंगल ग्रह की वजह से इस राशि के जातक काफी उग्र स्वभाव के होते हैं। ये लोग अपने काम में किसी का भी हस्तक्षेप नहीं पसंद करते हैं।

Related News