जिन लोगों के हाथ में होती है ऐसी रेखा, उन्हें ससुराल से मिलती है खूब धन-दौलत

img

हथेली में गुरु पर्वत पर बना वृत्त का चिह्न बेहद शुभ फलदायी होता है। हस्त रेखा विज्ञान के मुताबिक ऐसे जातक अत्यंत प्रभावशाली किस्म में होते हैं। इन्हें अपने प्रयत्नों से सहज ही उच्च पद प्राप्त करने में कामयाबी मिलती है। ऐसे व्यक्तियों को ससुराल से भी विशेष धन प्राप्त होता है। शनि पर्वत पर वृत्त की उपस्थिति व्यक्ति के लिए आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनाती है।

palmistry

ज्योतिषी बताते हैं ऐसे लोगों को लॉटरी, जुए, सट्टे आदि में भी विशेष रुचि होती है और इनके माध्यम से धन प्राप्ति के विशेष योग बनते हैं। वहीं अगर सूर्य पर्वत पर वृत्त का चिन्ह हो तो ऐसे जातक उच्च और सात्विक विचारों वाले होते हैं। ऐसा व्यक्ति अपने कर्मों से दुनिया भर में प्रसिद्धि पाता है।

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो जी व्यक्तियों के चंद्र पर्वत पर वृत्त का चिन्ह होता हैं उनका स्वास्थ्य कमजोर रहता है। ऐसे लोगों को जलीय स्रोतों दूर रहना चाहिए। इन स्थानों पर ऐसे लोगों के लिए मृत्यु योग अधिक होते हैं। बुध पर्वत पर वृत्त का निशान होना व्यापार की दृष्टि से शुभ फलदायी होता है। ऐसे चिन्ह वाले जातक व्यापार में जबरदस्त सफलता अर्जित करते हैं और विलासितापूर्ण जीवन जीते हैं।

पर्वतों के समान ही रेखाओं पर भी वृत्त के चिन्ह होते हैं लेकिन इनका प्रभाव नकारात्मक होता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जीवन रेखा पर बना वृत्त का चिन्ह जातक की आंखें कमजोर होने की तरफ संकेत करता है। मस्तिष्क रेखा पर मौजूद वृत्त मानसिक रोगों की वजह बनता है। हृदय रेखा पर स्थित वृत्त जातक कि हृदय रोगी होने की भविष्यवाणी करता है।

Related News