जिसने देखा वो डर गया, जंगल में पेड़ से झूलता मिला महिला का शव

img

लातेहार॥ जनपद (झारखंड) के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत भातचतरो और टोटी गांव के बीच स्थित जंगल में रविवार को एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से झूलता हुआ बरामद हुआ। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची, और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की।

hanging woman

रविवार को मवेशी चराने जंगल में गए कुछ लोगों ने बदबू उठता महसूस किया। उसके बाद लोगों ने इधर-उधर खोजबीन की तो देखा कि बरगद के पेड़ से महिला का शव झूल रहा है। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा।

पुलिस अफसरों ने बताया कि शव को देखने से ऐसा लग रहा है कि महिला की मृत्यु कई दिन पहले ही हो चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि ये मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वहीं मृत महिला की पहचान का भी प्रयास शुरू कर दिया गया है।

Related News