लॉकडाउन 5.0 में 5 रुपए तक महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, ये है बड़ा कारण

img

नई दिल्ली॥ कोविड-19 लॉकडाउन 5 भारत के नागरिकों की जेब पर भारी पडऩे की सम्भावना है। इस दौरान भले ही लॉकडाउन में संभावित छूट मिले, लेकिन प्रबल संभावनाएं इस बात की भी हैं ऑयल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो सकती हैं। जानकारों की मानें तो ये बढ़ोतरी 5 रुपए प्रति लीटर तक देखने को मिल सकता है।

आपको बता दें कि बीते हफ्ते सरकारी ऑयल कंपनियों की बैठक हुई थी। जिसमें पेट्रोल और डीजल के दाम को रोज रिवाइज्ड करने को लेकर भी चर्चा हुई। आपको बता दें कि जिस दिन से देश में लॉकडाउन का दौर शुरू हुआ है, तब से ऑयल कम्पनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली सरकार सहित देश के कई प्रदेशों की ओर से पेट्रोल और डीजल के दाम पर वैट में इजाफा जरूर किया है।

पढि़ए-भारत का वो बहादुर जिसने अकेले ही 72 घंटे में 300 चीनी सैनिकों को मारा, सुनकर हर हिंदुस्तानी को होता है गर्व

खबर के मुताबिक, लॉकडाउन 5.0 में देश में बहुत ज्यादा छूट मिलने की संभावना है। जिसके बाद देश में ट्रैफिक के भी बहुत हद तक खुल जाने की संभावना है। जिसकी वजह से पेट्रोल और डीजल की डिमांड में इजाफा होगा। यही वजह है ऑयल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर सकती हैं।

Related News