Petrol Diesel Price Hike: फिर बढ़े OIL के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ने पार किया 110 रुपये का आंकड़ा

img

नई दिल्ली। देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड स्तर की वृद्धि हो गयी है। मंगलवार यानी धनतेरस के दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई। हालांकि डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में आज पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ। इस वृद्धि के साथ ही अब यहां पेट्रोल 110 रुपये के आंकड़े के क्रास कर गया है। दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 110.04 रुपये जबकि डीजल 98.42 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिकेगा।

Petrol Dieselदेश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल अब 115.85 रुपये व डीजल की कीमत 106.62 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में लोगों को पेट्रोल के लिए 110.49 रुपये जबकि डीजल 101.56 रुपये की कीमत चुकानी होगी। चेन्नई में भी पेट्रोल 106.66 रुपये लीटर है तो डीजल 102.59 रुपये लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वर्तमान समय में सबसे महंगा पेट्रोल मध्य प्रदेश के बालाघाट में है। यहाँ पेट्रोल 121.29 प्रति लीटर है के हिसाब से मिल रहा है।

महानगरों में कितनी है कीमत

शहर             पेट्रोल             डीजल
लखनऊ         106.96          98.21
पटना            113.79          105.07
बंगलुरू          113.93          104.50
भोपाल          118.83          107.90
चंडीगढ़         105.94           98.16

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड करीब 85 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से मिल रहा है। कहा जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में निरंतर बढ़ोतरी के बाद देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिर बढ़ गई हैं।

Related News