Petrol-Diesel Price Today:रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर का हाल

img

नई दिल्ली। काफी समय से बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम आज स्थिर रहे। हालांकि कल इनकी कीमतों में इजाफा किया गया था। इस इजाफे के बाद ईंधन के दाम नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। वैश्विक स्तर पर क्रूड आयल और गैस के दाम तीन साल के उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं जिसकी वजह से भारत में भी इन सबके दाम बढ़ गए हैं। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि भारत में ब्रिटेन जैसे हालात नहीं बनने दी गई है। बता दें कि इन दिनों ब्रिटेन में पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कमी की वजह से लंबी कतारें लगी हैं। जानिए आज आपके शहर में पेट्रोल- डीजल के दाम क्या हैं।

Petrol-Diesel

रविवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल का दाम 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल 30 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया है। इससे दिल्ली में पेट्रोल 102.39 रुपये प्रति लीटर के अपने उच्चस्तर पर पहुंच गया है। वहीं मुंबई में यह 108.43 रुपये प्रति लीटर है। दिल्ली में डीजल भी 90.77 रुपये प्रति लीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। मुंबई में डीजल 98.48 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

शहर                  पेट्रोल/प्रति लीटर      डीजल/प्रति लीटर

दिल्ली               102.39                    90.77
मुंबई                 108.43                    98.48
चेन्नई               100.01                    95.31
कोलकाता          103.07                    93.87

आपको बता दें कि देश के विभिन्न राज्यों के करों की वजह से अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल डीजल के दाम अलग-अलग हैं। क्रूड आयल का औसत दाम करीब तीन साल के उच्चस्तर 76.71 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। एक सप्ताह से कम समय में रविवार 3 अक्टूबर को पेट्रोल कीमतों में यह पांचवीं वृद्धि है। इससे देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है।

Related News