त्योहारों से पहले PF खाताधारकों को मिलेगा फायदा, अकाउंट में आएगा इतना रुपया

img

कोविड-19 पीरियड में आम जनता से लेकर कारोबार जगत को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिसे पूरा करने को हर कोई एड़ी से चोटी तक जोर लगा रहा है। लॉकडाउन में देशभर में हजारों कारखाने बंद हो गए, जिससे लाखों लोगों का रोजगार छिन गया। अगर आप PF खाताधारक हैं तो ये जानकारी आपके लिए बहुत मायने रखते हैं।

money approved

PF काटने वाली संस्था कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द अपने कर्मचारियों के खाते में ब्याज का रुपया डालने जा रही है, जिससे करीब 6 करोड़ से अधिक लोगों को फायदा मिलेगा।

अब जल्द ही PF कर्मचारियों के खाते में 8.5 फीसद की दर से ब्याज डाला जा सकता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से जुड़े करीब 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को ब्याज का लाभ होगा।

एक खबर के मुताबिक नाम ना उजागर करने की शर्त पर दो सरकारी अफसरों ने बताया कि सरकार की ओर से जब कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के खातों में महंगाई भत्ता आएगा, संयोग से उसी वक्त कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ब्याज भी खातों में ट्रांसफर करने वाला है।

देश में वैसे भी अब त्योहारों का दौर शुरू हो जाएगा, जिसे लेकर सभी की नजरें टिकी होती हैं। सरकार त्योहारों के समय नौकरी-पेशा वालों के लिए नए-नए ऑफर्स देती हैं। इस बीच जो PF खाताधारकों को ब्याज की रकम दिवाली से पहले मिलने की उम्मीद है।

कितना मिलेगा ब्याज

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सेंट्रल बोर्ड ने 8.5% ब्याज देने का फैसला किया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 8.5% ब्याज पर फाइनेंस मिनिस्ट्री की मंजूरी मांगी है। मुमकिन है कि जल्दी ही वित्त मंत्रालय इस पर अपनी मुहर लगा देगा। फिस्कल ईयर 2020-2021 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को जैसे ही फाइनेंस मिनिस्ट्री से 8.5% ब्याज पर मंजूरी मिलेगी वह कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के खातों में रुपए ट्रांसफर कर देगा।

Related News