यहां हुआ खतरनाक एक्सीडेंट, दुल्हन सहित 16 घायल, दो महिलाओं की हालत गंभीर

img

राजगढ़॥ देवउठनी एकादशी के शुभ मुहुर्त पर अशोकनगर से उज्जैन बेटी का विवाह करने जा रहा पिकअप वाहन में सवार परिवार सड़क हादसे में घायल हो गया। बीती देर रात फ्लाईओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार वाहन पलटने से बच्चे, महिला सहित 16 लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाओं को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है।

Eight killed in a horrific road accident in Pilibhit
प्रतीकात्मक

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र के भोपाल चौराहा स्थित फ्लाईओवर ब्रिज पर टर्न लेते हुए पिकअप वाहन पलट गया। हादसे में हेमन्त (8) पुत्र सोनू, गुड्डीबाई (50) पत्नी ब्रदीप्रसाद, अनुष्का (8) पुत्री सोनू, दुल्हन नेहा (22) पुत्री रामकिशन, नीतू (22) पत्नी बंटू, गुंजन (5) पुत्री मोनू, सत्यम (18) पुत्र राजूसिंह, संगम (35) पत्नी सोनू निवासी अशोकनगर।

क्रांति (35) पत्नी मुकेश, विधाबाई (44) पत्नी शिवराम, सौरभ (18) पुत्र मुकेश, ध्रुव (18) पुत्र बबलू, संगीता (45) पत्नी बबलू, संजना (15) पुत्री राजूसिंह निवासी अशोकनगर, विमलाबाई (55) पत्नी लालसिंह निवासी ग्वालियर और चंदरसिंह (28) पुत्र करणसिंह घायल हो गए। हादसे में विमलाबाई और संगीता को गंभीर चोटें लगी है, जिन्हें भोपाल रेफर किया गया है।

बताया गया है कि बाथम परिवार पुत्री नेहा का विवाह करने अशोकनगर से उज्जैन जा रहे थे तभी फ्लाईओवर ब्रिज पर टर्न लेने के दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया और हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।

Related News