Pitru Paksha 2021: पितृ दोष से मुक्ति चाहिए तो करें इन चीजों का दान, घर में आएगी सुख समृद्धि

img

हिन्दू धर्म में पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2021) को पितरों के तर्पण का दिन माना जाता है। इस साल पितृ पक्ष 21 सितंबर से शुरू हुआ है जो 6 अक्टूबर को खत्म होगा। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष के काल को बेहद पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि पितृ पक्ष में पितर यमलोक से धरती पर आते हैं और अपने परिजनों को आशीर्वाद देते हैं। परिजन भी अपने पितरों की आत्म संतुष्टि के लिए उन्हें पिंडदान देते हैं और तर्पण करते हैं। इस दौरान श्राद्ध करने का भी विधान है। इसके साथ ही पितृ पक्ष में पितरों की संतुष्टि के लिए कुछ वस्तुएं भी दान में दी जाती हैं। ऐसा करने से उन्हें पितरों का आशीर्वाद मिलता है। आइये जानते हैं वह कौन सी वस्तुएं हैं जिन्हें पितृ पक्ष में दान में दी जाती हैं।

Pitru Paksha 2021

भोजन का दान या अन्नदान (Pitru Paksha 2021)

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2021) में भोजन का दान सबसे विशेष माना जाता है। इन दिनों में भूखे, गरीब और जरूरत मंद ब्राह्मणों को भोजन करना चाहिए। अगर भोजन कराना संभव न हो तो भोजन की सामग्री जैसे कि आटा, चावल, दाल, सब्जी, घी , गुड़, नमक आदि किसी ब्राह्मण को दान में देनी चाहिए।

वस्त्र दान

पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2021) में पितरों के पहनने योग्य वस्त्रों जैसे कि धोती, कुर्ता, गमछा आदि का दान करना चाहिए। इसके साथ ही जूता, चप्पल, छाता आदि भी दान करने का प्रचलन है। ऐसा करने से पितृ दोष और राहु-केतु के दोष से मुक्ति मिलती है ।

काले तिल का दान (Pitru Paksha 2021)

पितृ पक्ष में काले तिल और अक्षत से पितरों को तर्पण करना चाहिए। ऐसा करने से पितृ संतुष्ट होते हैं। मान्यता है कि पितृ पक्ष में काला तिल दान देने से ग्रह बाधा दूर होती है और पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

घी और गुड़ का दान

गृह कलेश से छुटकारा पाना चाहते हैं तो पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2021) में घी और गुड़ का दान करना उत्तम माना जाता है। ध्यान रहे घी गाय का ही होना चाहिए।

गौ दान (Pitru Paksha 2021)

धर्म ग्रंथों में पितृ पक्ष में गाय का दान सबसे उत्तम दान माना जाता है। ऐसा करने से पितरों को मुक्ति मिलती है और आपके सभी पितृ दोष खत्म हो जाते ।

महंत नरेन्द्र गिरी मौत मामला: पुलिस को मिले कई अहम सुराग, आनंद गिरी के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Related News