Plane Crash: गिरने लगा सामान, लगने लगे झटके, एयर टर्बुलेंस का शिकार हुए यात्रियों ने ऐसे बयां किया दर्द

img

नई दिल्ली। रविवार का दिन, SpiceJet की SG-945 फ्लाइट के कुछ यात्रियों के लिए अच्छा नहीं रहा। ये यात्री स्पाइसजेट के विमान से मुंबई से बंगाल के दुर्गापुर जा रहे थे। ये अभी अपनी मंजिल पर पहुंचने ही वाले थे कि अचानक से कुछ ऐसा हुआ कि अस्पताल पहुंच गए। दरअसल ये प्लेन लैंडिंग से कुछ समय पहले ही एयर टर्बुलेंस का शिकार हो गया। इस घटना के दौरान लगे झटकों में 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

SpiceJet's SG-945

मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में रविवार को एक प्लेन हादसे का शिकार हो गया। इस घटना के 11 लोग जख्मी हो गए। प्लेन में सवार यात्री अब जिस तरह उस भयानक स्थिति को बयां कर रहे हैं, उससे यही लग रहा है कि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वहीं SpiceJet के आधिकारिक बयान और यात्रियों की कही बातों में जमीन आसमन का फर्क देखने को मिल रहा है।

बताया जा रहा है कि रविवार रात को SpiceJet की फ्लाइट SG-945 मुंबई से दुर्गापुर जा रही थी। स्पाइसजेट के अधिकरियों के अनुसार लैंडिंग के वक्त विमान में कुछ झटके लगे जिससे कई यात्रियों को चोट आ गई। उनका कहना है कि ये विमान काल बैसाखी तूफान में फंस गया था। बता दें कि काल बैसाखी तूफान बंगाल को गर्मी से राहत देने वाला माना जाता है।

यात्रियों पर टूटकर गिरी रैक

बताया जा रहा है कि प्लेन में झटके इतने भयानक थे कि सामान रखने वाली रैक ही टूटकर यात्रियों के ऊपर गिर गई जिससे कई यात्री गंभीर रूप जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। घायल यात्रियों का इलाज करने वाले डॉक्टर तपन कुमार बताते हैं कि लैंडिंग के दौरान सीट के ऊपर मौजूद लगैज कैबिन टूट गया था। ऐसे में उस पर रखा सामान नीचे बैठे यात्रियों पर गिरने लगा और लोगों को चोटें आईं।

Related News