राहत की खबर: पीएम गरीब कल्याण योजना पैकेज इस राज्य में सफल और उपयोगी सिद्ध हो रही!

img

नई दिल्ली॥ पिछले 3 महीने से जारी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना झारखंड के जरूरतमंद तबके के लोगों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हुई है । अधिकतर लाभुक जिनसे वार्ता की लगभग सभी ने सरकार से आग्रह किया कि इसे आगे भी जारी रखा जाए।

PM Garib Kalyan Yojana

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अभियान पैकेज को नवंबर तक जारी रखने का फैसला लिया गया ताकि कोरोना महामारी के इस संक्रमण काल में देश के गरीब और कमजोर कठिनाई से बच सके। झारखंड के लगभग सभी जरूरतमंद तबके जैसे बुजुर्गों, किसानों, महिलाओं, दिव्यांगों एवं मजदूरों को केंद्र द्वारा दिये जा रहे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अभियान पैकेज की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लगाताार मिल रहा।

झारखंड के गुमला जिला, नावाडीह काशी टोली गांव के चमरा उरांव को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अनाज मिला है।उपराजधानी दुमका के मोची पारा शिव पहाड़ रोड की बबीता देवी को जनधन खाते में 500 रुपए प्रतिमाह आए। साथ ही उन्हें उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर रिफिल के लिए राशि मिली और अन्न योजना के तहत राशन प्राप्त हुआ।

कोयला के लिए प्रसिद्ध धनबाद जिला के गोविंदपुर प्रखंड, कठुआ टांड़(आमाघाटा) ग्राम की सुमनी मुर्मू को भी गैस भराने के लिए राशि प्राप्त हुई है। साथ ही पीएम अन्न योजना के तहत राशन 40 किलो मिला। लोकडाउन शुरू होने के तुरंत बाद चालू किए गए इस अभियान में सरकार ने पिछले 3 महीनों में 1.75 लाख करोड़ खर्च किए हैं।

जनधन खातों में 31000 करोड़ रुपए सहायता

इसके अंतर्गत करीब 20 करोड़ परिवारों की महिलाओं को उनके जनधन खातों में 31000 करोड़ रुपए सहायता हेतु उपलब्ध कराए गए हैं। 9 करोड़ किसानों के खातों में 18000 करोड़ रुपए ट्रांसफर किया गया। सीमावर्ती राज्य बिहार के गया जिला, नैनोक के मदन चौधरी को गरीब कल्याण पैकेज के तहत 40 किलो चावल, साथ ही दाल और तेल भी मिला है। यहीं के मानपुर ग्राम के हिरदेव महतो को लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज से काफी लाभ मिला।

वे सरकार से खुश हैं

वह बताते हैं कि उन्हें हर माह गल्ला मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है। गुमला के लवांगे गांव की अलीम उराव बताती हैं कि उन्हें इस अभियान के तहत 80 किलो अनाज मिला है, जिसके लिए वे सरकार से खुश हैं। धनबाद के ही गठूआ टांड़ (आमा घाटा) ग्राम की लुक्खी सोरेन को प्रधानमंत्री उज्ज्वला य जना के तहत गैस भराने के लिए राशि प्राप्त हुई है।

केंद्र सरकार ने पीएम अन्न योजना के अंतर्गत 1.49 लाख करोड़ की लागत से 81 करोड़ लोगों को 8 महीने तक राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, ऐसा आजादी के बाद पहली बार देश में हो रहा है।

सरकार ने उज्जवला योजना के अंतर्गत दिए जा रहे हैं हर महीने गैस सिलेंडर की राशि को भी अगले 3 महीने तक करीब साढे सात करोड़ महिलाओं के खाते में देने का निर्णय लिया है जिसके लिए सरकार को करीब 13,500 करोड़ रुपए और खर्च करने पड़ेंगे। झारखंड के दुमका, गांधीनगर की रीना देवी को जनधन खाते में प्रति माह 500 रुपए मिले। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि मिली। साथ ही अन्न योजना के तहत 8 किलो चावल, 5 किलो गेहूं मिला।

Related News