पीएम मोदी ने कहा- धर्म-जाति से ऊपर है योग, विश्व को दी बधाई

img

झारखंड।। पीएम मोदी ने पूरे विश्व को योग दिवस की बधाई दी है। झारखंड की कैपिटल रांची के प्रभात तारा मैदान में 5वें International yoga day के मुख्‍य समारोह में शिरकत करते हुए उन्‍होंने कहा कि योग धर्म और जाति से ऊपर है। इसे मनुष्य की जिंदगी का अभिन्‍न अंग बनाना है। इसके जरिये हम गंभीर बीमारियों से निजात पा सकते हैं।

पढ़िएःपीएम मोदी ने दी अब तक सबसे बड़ी खुशखबरी, किसानों की इनकम डबल करने के लिए सरकार ने किया बड़ा ऐलान

योग दिवस पर पीएम ने शांति, समृद्धि और सद्भाव का संदेश देते हुए कहा कि झारखंड की राजधानी रांची में इसके मनाए जाने के विशेष मायने हैं। पीएम मोदी के साथ योग करने को लेकर लोगों में काफी जोश और क्रेज नजर आ रहा है। पीएम मोदी रांची की मेजबानी में आयोजित हो रहे योग दिवस में 50 हजार लोगों के साथ योग कर रहे हैं।

फोटो- फाइल

Related News