केंद्रीय मंत्री ने किया था डांस, अब प्रधानमंत्री मोदी ने दिया ऐसा रिएक्शन, ट्विटर पर लिखी ये बात

img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर ट्विटर या फेसबुक पर कुछ अलग चीज़ो को शेयर करते रहते हैं. आपको बता दें कि ऐसे में एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में किरेन रिजिजू अरुणाचल प्रदेश के एक गांव में ग्रामीणों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

pm modi

आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश के इस पारंपरिक डांस वीडियो को देखकर पीएम मोदी ने खुद इसे शेयर किया और इसकी सराहना की है। यह वीडियो अरुणाचल प्रदेश का है और स्थानीय लोगों के साथ किरेन रिजिजू इसमें नजर आ रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो को किरेन रिजिजू ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है।

इसी वीडियो को शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘हमारे कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी एक अच्छे डांसर हैं। अरुणाचल प्रदेश की जीवंत और गौरवशाली संस्कृति को देखकर अच्छा लगा।’ इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया और लोग इस पर अपनी टिप्पणियां करने लगे। जिस पर लोगो ने केंद्रीय मंत्री को सराहा।

बता दें कि इससे पहले केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरी यात्रा के दौरान जब हम विवेकानंद केंद्रीय विद्यालय परियोजनाओं की निगरानी के लिए सुंदर काजलंग गांव गए। जब भी मेहमान इन लोगों के गांव आते हैं तो यह सजोलंग डांस लोगों का पारंपरिक मनोरंजन होता है। यहां के मूल लोक गीत और नृत्य अरुणाचल प्रदेश के हर समुदाय का सार हैं।’

Related News