सपा के ड्रामे ने उड़ाई पीएम मोदी की नींद, कल करेंगे महारैली

img

upkiran.org

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में रैली होगी। इसे महापरिवर्तन रैली नाम दिया गया है। इसकी तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन समाजवादी पार्टी के ड्रामे की वजह से भाजपा को टीवी चैनलों और अखबार की खबरों में जगह नहीं मिल पा रही है।

सियासी जानकार मानते हैं कि 9 लाख की क्ष्रमता वाले इस विशाल मैदान को भरना भाजपा के लिए चुनौती है। इसीलिए पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक से लोगों को लाने के लिए जुटा गया है। पार्टी इस महापरिवर्तन रैली से एक तीर से कई निशाने साधना चाहती है।

पीएम मोदी की इस महापरिवर्तन रैली में 10 लाख की भीड़ जुटाने का दावा किया है। इसी दावे को सच करने के लिए भाजपा ने बूथ स्तर पर गठित 1 लाख 28 हजार बूथ कमेटी के कम से कम 6 पदाधिकारियों को रैली में बुलाया है।

दरअसल, पार्टी इस रैली में हुजूम जुटाकर एक तीर से कई निशाने साधता चाहती है। एक तो नोटबंदी का जबर्दस्त विरोध कर रहीं सपा-बसपा और कांग्रेस जैसी विपक्षियों को इस महापरिवर्तन रैली में जुटे हुजूम के सहारे भाजपा दिखाना चाहती है कि जनता उनके साथ है, ये दल केवल भाजपा के विरोध के लिए ही अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।

दूसरा यह कि बसपा प्रमुख मायावती यह दम भरती रहीं हैं कि उनके अलावा किसी भी पार्टी के पास इतनी हिम्मत नहीं है कि इस मैदान को भर सकें। चूंकि बसपा प्रमुख अपनी कई रैलियों में यह दमखम दिखा चुकी हैं, इसलिए उनकी यह चुनौती लाजिमी भी है। बस, भाजपा ने मायावती की इसी चुनौती को स्वीकार किया है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश रावत कहते हैं कि इस बार बसपा प्रमुख के इसी भ्रम को तोड़ना है। इस मेगा रैली के सहारे भाजपा विधानसभा चुनाव में फतह करने के लिए पूरे प्रदेश में माहौल बनाना चाहती है।

बड़ी घोषणा कर सकते हैं मोदी

पीएम मोदी की 2 जनवरी को लखनऊ में होने वाली महापरिवर्तन रैली उस समय हो रही है, जब नोटबंदी को लेकर तकलीफ सहने के लिए मोदी द्वारा मांगे गए 50 दिन भी पूरे हो जाएंगे। ऐसे में भाजपा सूत्रों का दावा है कि लोगों को राहत देने के लिए पीएम मोदी इस रैली में कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

फोटोः फाइल।

Related News