लाहौर॥ कोविड-19 काल से जूझ रहे पाकिस्तान में एक गधे को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार खान इलाके में शनिवार को पुलिस ने इस गधे को गिरफ्तार किया। गधे के साथ 8 अन्य संदिग्ध लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
रहीम यार खान क्षेत्र के पुलिस अफसर ने बताया कि अन्य संदिग्धों के साथ गधे का भी नाम एफआईआर में दर्ज था। आरोपी गधे को पुलिस स्टेशन के बाहर बांधा गया है। पुलिस ने संदिग्ध जुआरियों से एक लाख बीस हजार रुपए कैश बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि ये जुआरी गधों के दौड़ में रुपए लगा रहे थे। पुलिस का ये कदम क्षेत्र में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चर्चा का विषय बन गया है।
तो वहीं सोशल मीडिया पर डेविड डी ने लिखा कि क्या बात है। ये गधे वाकई बहुत बुद्धिमान हैं। आश्चर्य की बात नहीं है कि पाकिस्तान पूरे विश्व में गधों का सबसे बड़ा निर्यातक है। कोई पाकिस्तान के नजदीक भी नहीं है। सत्यम दत्ता ने लिखा, ‘इस बार बेचारा गधा चीन जाने की ओर…मैं आशा करता हूं कि ये एक नेक कार्य के लिए होगा जैसे पीपीई सूट, वेंटीलेटर इत्यादि।