ब्वॉयफ्रेंड के साथ मौज मस्ती के लिए पत्नी ने किया ऐसा जुगाड, देखकर पुलिस भी चक्कर खा गई

img

झारखंड ।। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक शादीशुदा महिला अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। लेकिन भागने के पहले उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर एक महिला को मार दिया और अपनी मौत का नाटक किया। पुलिस की जांच पड़ताल में ब्वॉयफ्रेंड के साथ बातचीत करने के फोन रिकार्ड मिले। जिसके बाद जब पुलिस 300 किलोमीटर दूर प्रेमी के पास पहुंची तो शादीशुदा महिला को उसके घर में देख इस हत्या का खुलासा हुआ है।

औरंगाबाद में रहने वाली सोनाली के छबादास नाम के शख्‍स के साथ प्रेम संबंध थे। लेकिन परिजनों को ये रिश्ता पसंद नहीं था। इसलिए उसकी शादी सदाशिव शिंदे के साथ कर दी गई थी। डेढ़ महीने पहले यह शादी हुई थी, लेकिन उसके बाद भी सोनाली के छबादास के बाद संबंध थे।

पढ़िए-रात में छोटा भाई कमरे में गया सोने, बड़े भाई के सीने पर रखी थी ये चीज, बहन ने चिल्लाकर कर लिया आंख बंद और फिर…

वह उसके साथ निरंतर कॉल करती रहती थी। इसी दौरान क्राईम शो देखकर उनको एक प्लान बनाया। तय ये हुआ कि छबादास एक कॉलगर्ल को बुलाएगा। उसको मार देगा और मृतक को सोनाली के कपड़े और गहने पहनाकर जला देगा। बाद में दोनों भाग जाएंगे और कहीं दूर जाकर अपनी जिंदगी बसर करेंगे। दोनों ने इस प्लान को अंजाम भी दिया।

महिला की लाश औरंगाबाद शहर के बाहर मिली। चेहरा जला हुआ था तो उसके गहने और कपड़ों से उसकी पहचान की गई। लेकिन शादी के डेढ़ महीने के भीतर ही नवविवाहिता की लाश मिलने के कारण पति सदाशिव को अरेस्ट किया गया। पुलिस अफसर महेश आंधले ने बताया कि सदाशिव से बार-बार पुछे जाने पर भी हत्या की सही वजह पता नहीं चल रही थी।

सदाशिव बार बार हत्या करने की बात को नकार रहा था। पुलिस ने सोनाली की कॉल रिकार्ड चेक की तो पता चला वह लगातार अपने पुराने प्रेमी छबादास से बात कर रही थी। पुलिस ने उसके फोन का लोकेशन ढुंढ के निकाला तो पता चला वह औरंगाबाद से 300 किलोमीटर दूर चालीस गांव में है। पुलिस वहां पर पहुंची तो उन्होंने छबादास के घर में सोनाली भी दिखी।

दोनों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस की पुछताछ में सोनाली और छबादास दोनों ने बताया कि एक क्राईम शो देखकर उन्होंने कॉलगर्ल की हत्या की साजिश रची थी। दोनों की अरेस्टी के बाद पुलिस ने सदाशिव को छोड दिया है। छबादास के खिलाफ हत्या करने, सबूत मिटाने और सोनाली के विरूद्ध साजिश रचने का मामला चलाया जाएगा।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News