यहां पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ किया बरामद, आरोपितों को भेजा जेल

img
सुकमा, 10 अक्टूबर यूपी किरण। जिले में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के लिए विशेष अभियान के तहत  मुखबिर की सूचना पर एक सफेद रंग की मार्शल वाहन क्रमाक सीजी 13-0786 में सवार 04 आरोपितों  के संयुक्त कब्जे से कुल 131.670 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है। आरोपितों को गिरफ्तारी कर आज न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना दोरनापाल पुलिस बल द्वारा एनएच 30 सुकमा जाने वाली मुख्य मार्ग, दुब्बाटोटा सीआरपीएफ कैम्पके आगे मोड़ पर वाहनों की तलाशी की गई । इस दौरान  कालीमेला से दोरनापाल-सुकमा की ओर आ रहे गांजा तस्करों के मार्शल वाहन से 131.670 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया ।
 वाहन में बैठे 04 संदिग्ध जिसमें  मोहम्मद ईसलाम पिता स्व0 मोहम्मद मदारम उम्र 27 वर्ष, साकिन धरारा, वार्ड क्रमांक 35, जिला आरा बिहार,  अजयकुमार पिता स्व0 रामकरन उम्र 32 वर्ष जाति ब्राम्हण, साकिन चौरंगाहार जिला आगरा ,उप्र वर्तमान पता भगतपुररोड़, गांधी अस्पताल के सामने, थाना टाऊन, जिला आरा बिहार,  सुशेन बेपारी पिता जगेन्द्रनाथ बेपारी उम्र 40 वर्ष जाति बंगाली, साकिन एमव्ही 84 पदमगिरी, थाना मलकालगिरी ओडिशा ,सुकांतो मण्डल पिता प्रवीर मण्डल उम्र 30 वर्ष जाति बंगाली साकिन एमव्ही 50 थाना बालीमेला, जिला मलकानगिरी ओडिशा का निवासी होना पाया गया।आरोपितों को  न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है ।

 

Related News