तेज रफ्तार ट्रेन में महिला को दबोच बाथरूम में ले गया पुलिसकर्मी, चीखती रही लेकिन वो…

img

नई दिल्ली ।। पुलिस पर लोगों की जानमाल व इज्जत की रक्षा करने की जिम्मेदारी होती है लेकिन जब एक रक्षक ही अपना कर्म भूलकर हैवानियत पर उतर आए तो आप क्या कहेंगे। जी हां ऐसा हुआ है राजधानी दिल्ली में जहां एक महिला ने दिल्ली पुलिस के सीनियर कांस्टेबल पर चलती ट्रेन में दुष्कर्म करने का सनसनीखेज इल्जाम लगाया है। इस मामले में पीड़ित महिला ने FIR भी दर्ज करा दी है।

तिहाड़ जेल में बंद एक महिला ने इल्जाम लगाया कि जब वो अदालत में पेशी के बाद 3 अगस्त को वेस्ट बंगाल से राजधानी दिल्ली लौट रही थी तो उसके साथ गए आरोपी कांस्टेबल ने चलती ट्रेन में दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि कांस्टेबल ने उसे ट्रेन के बाथरूम में अपनी हवस का शिकार बनाया।

पढ़िए- पति के जाते ही रोज घर पहुंच जाता था प्रेमी, अचानक एक दिन गर्लफ्रेंड के फोन पर आया MMS फिर…

महिला ने कहा कि बलात्कार करने के बाद आरोपी पुलिस कांस्टेबल ने किसी को इस बात की जानकारी देने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी थी। वो जब अगली सुबह तिहाड़ जेल पहुंची तो उसने आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया। मामले में DCP ने कहा कि महिला की शिकायत पर हमने मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला के विरूद्ध किडनैंपिंग के दो केस वेस्ट बंगाल और दिल्ली में दर्ज है। 1 अगस्त को महिला को दिल्ली से पश्चिम बंगाल एक ऐसे ही मामले में पेशी के लिए ले जाया गया था और उसके साथ पांच पुलिसकर्मी थे। महिला के साथ 2 महिला कांस्टेबल, 2 पुरुष कांस्टेबल और एक सीनियर कांस्टेबल था।

पुलिस ने कहा कि महिला ने जो आरोप लगाए हैं उसके अनुसान ये घटना रात लगभग 1 बजकर 30 मिनट पर हुई जब बाकी पुलिसकर्मी सो रहे थे हेड कांस्टेबल ने उसके साथ बाथरूम में बलात्कार किया।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News