Hathras gangrape: सियासी हलचल तेज, समाजवादी पार्टी-कांग्रेस-आप का प्रदर्शन तेज

img
हाथरस, 01 अक्टूबर यूपी किरण। जिले में बुधवार को हलचल मची रही। चंदपा कोतवाली (Hathras gangrape) इलाके में दरिंदगी की शिकार हुई युवती की मौत के बाद उसके गांव जाने के लिए तमाम राजनैतिक संगठन कोशिश करते रहे लेकिन पुलिस और प्रशासन के लोगों ने किसी को भी जाने नहीं दिया। यहां तक कि मीडिया को भी गांव जाने की इजाजत नहीं मिली।
           
बता दें 14 सितंबर को 20 साल की एक दलित युवती के साथ दरिंदगी हुई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।उसकी मौत से लेकर अंतिम संस्कार के तरीके पर तमाम सवाल खड़े हुए।इस मसले पर सियासत भी शुरू हो गई। यहां समाजवादी पार्टी, कांग्रेश, आप आदि पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने गांव में जाने की कोशिश की।लेकिन उन्हें जाने की अनुमति नहीं मिली।उनका प्रशासनिक अधिकारियों से विवाद भी हुआ।
समाजवादी पार्टी के लोगों का तो पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में उन्हें हिरासत में लेकर एक बस में बैठा कर यहां से भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें अलीगढ़ जिले में भेजा गया है। कुल मिलाकर पुलिस और प्रशासन की तानाशाही का नजारा देखने को मिला।
Related News