Political News: सपा मुखिया Akhilesh Yadav की विजय यात्रा को लेकर बड़ी खबर, कार्यकर्ताओं में दौड़ी ख़ुशी की लहर!

img

Political News. आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गयी है ! इसी क्रम में सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की विजय यात्रा आज जाजमऊ से शुरू होकर चार जिलों में घूमते हुए कल कानपुर देहात में समाप्त होगी। दो दिन में यह यात्रा करीब 190 किलोेमीटर की दूरी तय करेगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय लाठर ने माल रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों को बताया कि यह यात्रा चुनावी अभियान का आगाज है।

Akhilesh Yadav-Political News

विजय यात्रा के जरिये गंगा-जमुनी तहजीब को सामने लाया जाएगा। यात्रा कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन और हमीरपुर में रहेगी। उन्होंने बताया कि पहली सभा घाटमपुर में नयवेली लिग्नाइट के पास होगी। यह योजना अखिलेश सरकार (Akhilesh Yadav) की है।

दूसरे दिन समापन सभा कानपुर देहात में अमूल्य दूध प्लांट के पास होगी। यह योजना भी अखिलेश सरकार (Akhilesh Yadav) के समय की है। इसके साथ ही उन्होंने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस मूल्य वृद्धि समेत कई समस्याओं पर चर्चा की। सपा महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष का गंगा पुल पर स्वागत होगा।

एलीवेटेड रोड से नौबस्ता जाएंगे Akhilesh Yadav

इसके बाद एलीवेटेड रोड से नौबस्ता जाएंगे। यहां भी स्वागत किया जाएगा। पूरे रूट में स्वागत कार्यक्रम रखे गए हैं। यात्रा के शहर के अंदर न आने के सवाल पर बताया कि इससे जाम लगता। बाद में चुनावी सभाएं होंगी। दूसरी तरफ सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने रूट का जायजा लिया। पूर्व महानगर अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र ने भी अपने कार्यालय पर बैठक की। कार्यक्रमों में विधायक अमिताभ वाजपेयी, इरफान सोलंकी, प्रवीण सिंह बंटी यादव, श्रेष्ठ गुप्ता, अंबर त्रिवेदी, अर्पित त्रिवेदी, अमरजीत सिंह सलूजा, वैभव मिश्रा आदि रहे। (Political News)

Akhilesh Yadav ने विधानसभा इलेक्शन में बीजेपी को हराने के लिए बनाया मास्टर प्लान, जानें

सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav की सीएम योगी को सीधी चेतावनी, कहा यदि उनके पिता मुलायम सिंह को…

Related News