योगी सरकार को घेरने के लिए लगा पोस्टर, पुलिस ने की ये कार्रवाई

img

उत्तर प्रदेश ॥ राजधानी लखनऊ में VVIP गेस्ट हॉउस की दीवारों पर मंगलवार सुबह योगी सरकार को घेरने का प्रयास करने के लिए पोस्टर लगाये गए। पोस्टर में शिक्षक भर्ती और पशुधन विभाग के मामलों को उठाया गया है।

Poster against state government in Lucknow on Vvip guest hou

VVIP गेस्ट हॉउस के पास पोस्टर लगने की सूचना मिलने पर गौतमपल्ली थाने की पुलिस हरकत में आ गयी और मौके पर पहुंचकर पोस्टरों को हटाया। पुलिस का मानना है कि इन पोस्टरों को बीती देर रात दीवारों पर चस्पा किया गया है।

पढि़ए-BJP विधायक के विवादित बयान, कहा- दिग्विजय को राम पर नहीं हराम पर भरोसा

लखनऊ पुलिस पोस्टर लगाने वाले लोगों की पहचान में जुट गयी है। उधर, विरोधी दलों को पोस्टर के माध्यम से प्रदेश सरकार के खिलाफ बोलने का मौका मिल गया है। पोस्टर वॉर में कांग्रेस, सपा और प्रसपा के प्रवक्ताओं ने शिक्षक भर्ती और पशुधन मामले में सरकार को घेरने की कोशिश की है।

Related News