गर्भवती महिला ने लगाया घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप

img

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के एक ग्राम सभा की गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है, पीड़िता ने पनियरा थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

rape

मामला पनियरा थाना क्षेत्र के महुअवा शुक्ला का है जहां देर रात के अंधेरे में घर में सो रही गर्भवती महिला के साथ गांव का ही एक व्यक्ति हाथ पैर बांधकर जबरन दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तत्काल डायल 112 पर इसकी सूचना दिया।  पनियरा थाना अध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। -अमित श्रीवास्तव

Related News