चंद्रयान परियोजना की तैयारी शुरू, संसद से सरकार ने 75 करोड़ रुपये आवंटित करने की मांगी मंजूरी

img

 

नई दिल्ली : चंद्रयान— 3 की चर्चा इस समय जोरों शोरों से है जी हां आपको बता दे चंद्रयान परियोजना के लिए केन्द्र सरकार तैयारीयां भी शुरू कर दी है। ​इस परियोजना के लिए केन्द्र सरकार ने संसद से 75 करोड़ रुपये आवंटित करने की मंजूरी मांगी है।

भाजपा सरकार पर ​अखिलेश यादव ने​ साधा निशाना, कहा भाजपा की सरकार आज़…

जी हां आपकों बतादें की संसद में पेश वर्ष 2019-20 की पूरक अनुदान मांगों के दस्तावेज से यह जानकारी प्राप्त हुई है। चालू वित्त वर्ष के लिए अनुदान मांगों के पहले बैच के तहत सरकार ने अंतरिक्ष विभाग के मद में नई परियोजना चंद्रयान-3 के लिये उक्त धनराशि आवंटित करने की संसद से मंजूरी मांगी है। ये धनराशि दो श्रेणियों में मांगी गई है।
वही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश अनुदान की पूरक मांग संबंधी दस्तावेज में कहा गया है, ‘नई परियोजना अर्थात चंद्रयान-3 के व्यय को पूरा करने के लिये 15 करोड़ रुपये अनुदान को मंजूरी दी जाए।

इसमें कहा गया है, नई परियोजना अर्थात चंद्रयान-3 के संदर्भ में मशीनरी और उपकरण तथा अन्य पूंजीगत व्यय के लिये 60 करोड़ रुपये अनुदान को मंजूरी दी जाए। इससे पहले अंतरिक्ष विभाग ने एक बयान में कहा था, ‘‘चंद्रयान 3 के बारे में आवश्यक प्रौद्योगिकी दक्षता के लिए इसरो ने चांद अन्वेषण का एक रोडमैप तैयार किया है. इस रोडमैप को अंतरिक्ष आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

लखनऊ से बड़ी खबर, 27 वर्षीय महिला ने लगाई फांसी, रस्सी के सहारे पंखे से लटकी मिली लाश

विशेषज्ञ समिति के अंतिम विश्लेषण और अनुशंसाओं के आधार पर, भविष्य के चांद मिशन के लिए कार्य प्रगति पर है”.चंद्रयान-3 परियोजना के संदर्भ में लैंडिग साइट, लोकल नेविगेशन सहित अन्य बिन्दुओं पर काम शुरू हो गया है और इस संबंध में एक बैठक भी हुई है।http://www.upkiran.org

Related News