आकाश से घर में गिरा अनमोल ‘खजाना’, युवक बोला-करोड़पति नहीं हुआ, मेरे साथ ठगी हुई

img

नयी दिल्ली। एक युवक के घर पर आकाशीय ‘खजाना’ गिरा तो वह सुर्खियों में आ गया। अब युवक ने कहा है कि वह इस आकाशीय ‘खजाने’ से करोड़पति तो नहीं हुआ बल्कि उसके साथ ठगी जरूर हो गई है।

Joshua to get meteorite in Indonesia

दरअअसल, साढ़े 4 अरब साल पुराना उल्‍कापिंड पाकर पूरी दुनिया में अचानक से सुर्खियों में आए इंडोनेशिया के ताबूत बनाने वाले जोसुआ हुतागलुंग ने कहा है कि वह करोड़पति नहीं हुए हैं। उनके साथ बड़ा धोखा हुआ है। इससे पहले आई खबरों में कहा गया था कि इस उल्‍कापिंड के बदले जोशुआ को करीब 14 करोड़ रुपये मिले थे। जोसुआ ने बताया कि उसे इस उल्‍कापिंड के लिए महज 10 लाख रुपये ही मिले थे।

जोसुआ ने कहा कि उन्‍होंने इस उल्‍कापिंड को मात्र 14 हजार डॉलर या करीब 10 लाख में बेचा था। उन्‍होंने कहा कि इतने कम दाम में उल्‍कापिंड को बेचकर वह ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। जोशुआ ने कहा, ‘मैंने सारा पैसा अपने परिवार की मदद, गरीबों की मदद और एक चर्च के निर्माण में खर्च कर दिया।’ अब इस उल्‍कापिंड को एरिजोना स्‍टेट यूनिवर्सिटी में रखा गया है।

दरअसल, 14 करोड़ रुपये का आंकड़ा उस समय आया जब ई बे पर इसकी नीलामी के लिए विज्ञापन पोस्‍ट किया गया था। एरिजोना यूनिवर्सिटी के एक प्रफेसर लॉरेंस गर्वी ने कहा कि ऐसी खबरें कई बार आई हैं। लोगों को अंतरिक्ष से गिरा एक टुकड़ा मिलता है और वे इसे बेशकीमती मानते हैं। उन्‍होंने कहा कि 80 फीसदी उल्‍कापिंड बेकार होते हैं।

उल्‍कापिंड के गिरने से घर की छत में बड़ा सा छेद

उल्‍कापिंड के गिरने के समय जोसुआ उत्‍तरी सुमात्रा के कोलांग में अपने घर के बगल में काम कर रहे थे। इस आकाश से गिरे पत्‍थर का वजन करीब 2.1 किलोग्राम है। उल्‍कापिंड के गिरने से उनके घर की छत में बड़ा सा छेद हो गया। यही नहीं उल्‍कापिंड गिरने पर 15 सेंटीमीटर जमीन में धंस भी गया। जोसुआ ने बताया कि जब उन्‍होंने इसे जमीन से निकाला तो वह काफी गरम था और आंशिक रूप से टूटा हुआ था।

जोसुआ ने कहा कि उल्‍कापिंड के गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि उसके घर के कई हिस्‍सा हिल गए। उन्‍होंने कहा, ‘जब मैंने छत को देखा तो यह टूटी हुई थी। मुझे पूरा संदेह हो गया कि यह पत्‍थर निश्चित रूप से आसमान से गिरा है जिसे कई लोग उल्‍कापिंड कहते हैं। ऐसा इसलिए था कि मेरी छत पर किसी का पत्‍थर फेंकना लगभग असंभव है। स्‍थानीय लोगों ने बताया कि उन्‍होंने बहुत तेज धमाके की आवाज सुनी जिससे उनके घर भी हिल गए।

Related News