लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, प्रियंका चतुर्वेदी ने छोड़ी पार्टी

img

नई दिल्ली ।। लोकसभा चुनाव-2019 से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्‍ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। क्योंकि प्रियंका पिछले कई दिनों से अपनी ही पार्टी से नाराज चल रही थीं।

जानकारी के मुताबिक, उनका आरोप था कि कांग्रेस में उन गुंडों को तरजीह दी जा रही थी, जो महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हैं। उनके अनुसार, जो लोग मेहनत कर अपनी जगह बना रहे हैं, उनके बदले ऐसे लोगों को तवज्जो मिल रही है। पार्टी के लिए मैंने गालियां और पत्थर खाए हैं, लेकिन फिर भी पार्टी नेताओं ने ही मुझे धमकियां दीं।

पढ़िए-लोकसभा चुनाव के बीच पीएम मोदी के लिए आईं ये बुरी खबर, रिपोर्ट देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

उन्होंने एक लेटर लिखकर पार्टी नेतृत्‍व को अपनी भावनाओं से अवगत कराया था। पत्र में उन्‍होंने लिखा है कि जो लोग धमकियां दे रहे थे, वह बच गए हैं। इनका बिना किसी कड़ी कार्रवाई के बच जाना काफी दुर्भाग्यपूर्ण हैं। प्रियंका चतुर्वेदी ने एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए इस संदेश को लिखा, इसके साथ एक चिट्ठी भी जुड़ी हुई है।

लेटर के अनुसार, यूपी के मथुरा जिले में जब प्रियंका चतुर्वेदी पार्टी की ओर से राफेल विमान डील पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आई थीं, तब स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी की थी। इसके बाद सभी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई थी। लेकिन अब सभी कार्यकर्ताओं को उनके पदों पर बहाल कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की सिफारिश के बाद इन कार्यकर्ताओं को बहाल किया गया है।

फोटो- फाइल

Related News