अर्जुन-मलाइका के रिश्ते को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा!

img

नई दिल्ली ।। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपनी नजदीकियों के चलते लंबे समय से सुर्खियों में हैं। उन्हें अक्सर आउटिंग पर साथ देखा जा सकता है। हालांकि दोनों ने इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा है।

यहां तक की दोनों की शादी के चर्चे भी हो रहे थे। हाल ही में करण जौहर के चैट शो पर प्रियंका चोपड़ा ने इस पर खुलासा किया है। उनके साथ काउच पर करीना कपूर खान भी मौजूद थीं।

पढ़िए- रणबीर की इस हरकत को लेकर अनुष्का शर्मा मारना चाहती थी थप्पड़, जानिए वजह

दरअसल करण जौहर ने प्रियंका से पूछा कि क्या उन्हें पता है कि वरुण धवन किसे डेट कर रहे हैं? इस पर प्रियंका ने जवाब दिया कि उन्हें बस इतना पता है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर डेट कर रही हैं। इसके बाद जब करण जौहर ने करीना से पूछा कि क्या वह उनकी ब्राइड्समेड बनेंगी? इस पर करीना सवाल को टाल गईं और प्रियंका चोपड़ा से कहा कि वह हॉलिवुड की कुछ गॉसिप शेयर करें।

फोटो- फाइल

Related News