Priyanka Chopra पति निक जोनस से हुईं इम्प्रेस, बताया-‘कैसे शांत कराते हैं बेटी मालती मेरी को’

img

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) इस साल ही पैरेंट्स बने हैं। सेरोगेसी के जरिए दोनों को एक बेटी हुई है। इस बच्ची का नाम प्रियंका और निक ने मालती मैरी रखा है। इस नाम में भारतीय और वेस्टर्न ट्रेडिशन्स की साफ़ झलक देखने को मिल रही है। पेरेंट्स बनने की जानकारी खुद निक और प्रियंका ने सोशल मीडिया पर दी थी लेकिन प्रियंका ने अभी तक अपनी बेटी की झलक फैंस को नहीं दिखाई है।

Priyanka Chopra - Nick Jonas

हालांकि वह बेटी के लिए तैयार घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खू शेयर करती थीं। हाल ही में पता चला कि उनकी बेटी कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। यही वजह है कि उन्होंने कभी भी बेटी की फोटो शेयर नहीं की। अब खबर आ रही है कि प्रियंका (Priyanka Chopra) के पति निक (Nick Jonas), बेटी के लिए गाना गाते हैं। उसे गाना गाकर सुलाते हैं। निक ये सब अपने भाई की सलाह के बाद करते हैं।

एक वेबसाइट से पता चला है कि निक (Nick Jonas) अपने भाई की सलाह मानकर बेटी मालती के लिए गाना गाते हैं और उसे शांत कराने की कोशिश करते है। दोनों पापा-बेटी के बीच ये बॉन्डिंग का बड़ा पार्ट है। निक ने कई बार महसूस किया कि उनके गाने से ना सिर्फ मालती आसानी से सो जाती हैं बल्कि जब वह रो रही होती है तो शांत भी हो जाती हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक मालती जैसे ही निक (Nick Jonas) की आवाज सुनती हैं वह बड़ी-बड़ी आंखों से उन्हें देखती हैं और स्माइल करने लगती है। ऐसा भी बताया गया है कि निक की ये बात प्रियंका (Priyanka Chopra) को भी खूब पसंद आती है कि कैसे निक बेटी के लिए गाना गाते हैं। बताया जाता है कि निक कभी गिटार के साथ तो कभी बिना गिटार के ही बेटी के लिया गण गाते हैं। ।

हाल ही में अस्पताल से लौटी बेटी

मदर्स डे पर प्रियंका (Priyanka Chopra) ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को बताया कि उनकी बेटी 100 दिन से अधिक समय तक एनआईसीयू में रहने के बाद अब घर लौट आई हैं। प्रियंका ने बताया कि उनके बीते कुछ महीने काफी उतार-चढ़ाव से भरे रहे। उनकी बेटी जन्म के बाद से लगातार अस्पताल में भर्ती थी और अब वह घर आ गई है। बता दें कि निक (Nick Jonas) और वह अब अपनी बेटी के साथ लाइफ की इस नई जर्नी को एंजॉय करने वाले हैं।

Related News