सीढ़ियों से गिरने वाली थी प्रियंका चोपड़ा, पति निक ने किया कुछ ऐसा, Video वायरल

img

डेस्क. प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस और ससुराल वालों के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। दोनों साथ में कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं, लेकिन इसी बीच दोनों का ऐसा वीडियो आया है जिसके बाद आपको भी इस जोड़ी से प्यार हो जाएगा।

ये वीडियो दोनों के फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में आप देखेंगे कि प्रियंका पति निक जोनस के साथ सीढ़ियों से नीचे उतर रही थीं, लेकिन उनका पैर फिसल जाता है, हालांकि तभी निक ने उन्हें गिरने से बचा लिया। इस दौरान प्यारी बात ये भी दिखी कि ये सब होने के बाद प्रियंका इंबैरेस फील करने की बजाय खूब हंसते हुए उतरीं। देखें वीडियो-

प्रियंका ने वायरल किया पति निक का वीडियो

कुछ दिनों पहले ही जोनस ब्रदर्स ने ‘सकर’ गाने का वीडियो रिलीज किया था। ये गाना अभी तक ट्रेंड कर रहा है। वीडियो में तीनों जोनस ब्रदर्स कूल लुक में नजर आए। अब प्रियंका ने इस गाने का डब वर्जन इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

https://www.instagram.com/p/Bv6_ZXrBe3n/?utm_source=ig_web_copy_link

दरअसल, प्रियंका ने ‘सकर’ गाने के वीडियो के ऊपर गोविंदा की फिल्म का गाना ‘मेरी पैंट भी सेक्सी’ लगा दिया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने गोविंदा को भी टैग किया है।

Related News