इस्लाम के लिए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने वाली एक्ट्रेस जायरा वसीम पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा, कही ऐसी बात

img

नई दिल्ली ।। अंतराष्ट्रीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ से बॉलीवुड में वापसी कर ली है। ‘द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है तब से ही ये फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में धर्म के लिए बॉलीवुड छोड़ने वाली जायरा़ वसीम़ आखिरी बार नजर आएंगी, ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग पूरी होने के बाद जायरा़ वसीम़ ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया।

मामला धर्म से जुड़ा होने के कारण इस पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। लोगों ने जायरा़ वसीम़ के निजी मुद्दे को सामाजिक बनाकर बहस भी शुरू कर दी थी। वहीं अब इस मामले पर ‘द स्काई इज पिंक’ की एक्ट्रेस और जायरा़ वसीम़ की को-स्टार प्रियंका चोपड़ा ने प्रतिक्रिया दी है।

पढि़ए-इस भारतीय खिलाड़ी की दीवानी है सपना चौधरी, आखिर खुद ही किया इस बात का खुलासा

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इसी बीच मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका से जायरा़ वसीम़ के फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने फैसले पर सवाल किया गया। प्रियंका से पूछा गया कि क्या उनकी जायरा़ वसीम़ से इंडस्ट्री छोड़ने के निर्णय पर कोई बातचीत हुई है? इस पर प्रियंका ने कहा, ‘हमारी कई बार बात हुई है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री और काम को लेकर कभी बात नहीं हुई। इससे मेरा कोई वास्ता नहीं है’।

उन्होंने आगे कहा, ‘ये जायरा़ वसीम़ का निजी फैसला है। हम कौन होते हैं ये डिसाइड करने वाले कि किसी व्यक्ति को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। वो एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई फिल्मों में शानदार परफॉर्मेंसेंस दी हैं। हम हमेशा उनके अच्छे की कामना करते हैं’। फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ सिनेमाघरों में 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म को सोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है। मूवी में प्रियंका के अलावा जायरा़ वसीम़, फरहान अख्तर, रोहित शरफ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

फोटो- फाइल

Related News