इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगी प्रियंका चोपड़ा, शेयर किया वीडियो

img

नई दिल्ली॥ बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा के इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 20 साल जल्द पूरे होने वाले हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बनाई है। प्रियंका ने इंस्टग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फैंस का आभार जताया है।

priyanka chopra 20 year in entertainment industry

प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो को साझा कर लिखा-‘ये जश्न का समय है। 2020 में मेरे इस इंडस्ट्री में 20 साल होने जा रहे हैं। ऐसा कैसे हुआ पता नहीं। आप सभी का साथ मेरे साथ हमेशा रहा है। आइए मेरे साथ जुड़िए, मैं आपको अपना ये सफर दिखाना चाहती हूं।’

प्रियंका चोपड़ा के इस ऐलान के बाद से उनके फैंस काफी उत्साहित हैं और इन्तजार कर रहे हैं उस पल का जब प्रियंका खुद अपना ये सफर उनके साथ साझा करेंगी। फिलहाल सोशल मीडिया के जरिए प्रियंका को इंडस्ट्री में 20 साल पूरे करने की खुशी में फैंस से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं।

https://www.instagram.com/p/CC7MFjDDeM3/?utm_source=ig_web_copy_link

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बरेली के आर्मी स्कूल में पढ़ाई के दौरान एक स्थानीय ब्यूटी क्वीन का टाइटल अपने नाम की थी। उसके बाद उनकी मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा चाहते थे कि वह इसी क्षेत्र में आगे बढ़े और उन्होंने प्रियंका की कुछ तस्वीरें फेमिना मिस इंडिया में भेज दी। एक दिन अचानक प्रियंका के पास एक फोन आया कि आपको फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता के इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके बाद प्रियंका अपनी कड़ी मेहनत से इस प्रतियोगिता में काफी आगे तक गई। 30 नवम्बर 2000 को उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था।

Related News