एक स्वेटर की वजह बहुत वायरल हो रही प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर, जानें क्या है इसमें खास

img

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें व वीडियोज फैंस के साथ साझा भी करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें से एक तस्वीर में प्रियंका क्रीम कलर का हाईनेक स्वेटर और जींस पहने हुए नजर आ रही हैं।

priyanka chopra

चौंकाने वाली बात ये हैं कि इस तस्वीर में प्रियंका ने जो स्वेटर पहना है, वह उनकी मां ने खुद अपने हाथों से बना हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका अपनी फैमिली के साथ दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को फैंस के साथ साझा करते हुए पीसी ने लिखा-‘मेरी मां जब लंदन में थीं तो उन्होंने मेरे लिए ये स्वेटर बुना था। मेरी फैमिली मेरी सबसे बड़ी ब्लेसिंग है। इसलिए एक बार फिर सबके साथ होने पर खुश हूं।’

देसी गर्ल की इन फोटोज़ को फैंस काफी पसंद कर रहे है और जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। वर्कफ़्रंट की बात करे तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह रॉबर्ट रॉड्रिक्स निर्देशित फिल्म ‘वी कैन बी हीरोज’ में भी नजर आएंगी।

 

Related News