Priyanka Chopra की मां ने समधी को भेजा ये प्यार भरा मैसेज, अब वायरल हुआ ट्वीट

img

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से अपने पति निक जोनस के साथ लंदन में ही शिफ्ट है। निक जोन्स के पिता केविन जोनस सीनियर ने बीते रविवार को अपना जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन के मौके पर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें यानी अपने समधी को शुभकामनाएं दीं।

priynka nick

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे माय डियर केविन सीनियर हमेशा खुश रहें। लव यू।’ बता दें कि निक जोनस ने अपने पिता के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर की थी जिस पर रिप्लाई करते हुए मधु चोपड़ा ने अपना ये ट्वीट में लिखा है।

बता दें कि निक जोनास ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरे पापा। लव यू डैड।’ एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां ने सोशल मीडिया पर जिस तरह से अपने समधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं उससे ये अंदाजा लगता है कि दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। बता दें कि निक जोनस के घर पर एक ही दिन में दो पार्टियां हुईं। रविवार के ही दिन उनके घर पर सुपर बॉल संडे था और इसी दिन उनके पिता की बर्थडे पार्टी भी थी।

priynka chopra
हालांकि उस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा नहीं थी। हाल में हुई पार्टी का एक वीडियो भी निक जोनस ने शेयर किया था, उस वीडियो में भी प्रियंका चोपड़ा मिसिंग थीं। वहीं अब निक जोनस द्वारा पिता के साथ शेयर की गई फोटो में भी प्रियंका मिसिंग हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ही प्रोफेशनली बहुत ज्यादा बिजी रहते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस में दिसंबर 2018 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी की थी।

Related News