किसानों के विरोध के बाद आरसीईपी पर पीछे हटी सरकार- प्रियंका गांधी

img

नई दिल्ली॥ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि किसानों के भारी विरोध की वजह से केंद्र सरकार क्षेत्रीय समग्र आर्थिक समझौते (आरसीईपी) का हिस्सा बनने से पीछे हटने को विवश हुई है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया भाजपा सरकार आरसीईपी समझौते के माध्यम से भारत के किसान हितों की अनदेखी करते हुए विदेशी देशों के हवाले करने जा रही थी।

उन्होंने कहा कि देश के किसानों ने पूरी एकता के साथ इसका विरोध किया और स्पष्ट संदेश दिया कि उनकी मेहनत को विदेशी कम्पनियों के फायदे की भेंट नहीं चढ़ने दिया जाएगा। कांग्रेस महासचिव ने कहा भाजपा सरकार को आरसीईपी पर अपना निर्णय वापस लेना पड़ा है। किसानों बहनों-भाइयों को बधाई। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का शुक्रिया जिन्होंने इस मुद्दे पर किसानों का व्यापक साथ दिया।

पढ़िए-कोर्ट के फैसले से पहले ही मनोज तिवारी ने सुनाया फैसला, कहा- राम मंदिर के पक्ष में…

दरअसल, भारत ने क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) समझौते में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। आरसीईपी वार्ताओं में भारत की चिंताओं को दूर नहीं किया जा सका है। इसके मद्देनजर भारत ने यह फैसला किया है। भारत के इस फैसले से भारतीय किसानों, सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) और डेयरी क्षेत्र को बड़ी मदद मिलेगी।

Related News