Priyanka Gandhi का योगी सरकार पर बड़ा हमला, कहा – लोकतंत्र का हो रहा चीरहरण

img

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने पंचायत चुनाव के दौरान कथित गड़बड़ी को लेकर प्रदेश की योगी सरकार पर बड़ा हमला किया है। प्रियंका ने कहा कि यूपी में संविधान को नष्ट किया जा रहा है। लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है। इसलिए हम लोकतंत्र और यहां की जनता के पक्ष में खड़े होने के लिए आए हैं। इससे पहले प्रियंका ने हजरतगंज स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन सत्याग्रह किया।

Photo - Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) कांग्रेस के मिशन – 2022 की तैयारियों के सिलसिले में शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचीं। प्रियंका ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन सत्याग्रह से किया। मौन तोड़ने के बाद प्रियंका गांधी ने पंचायत चुनाव के दौरान कथित गड़बड़ी को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में संविधान को नष्ट किया जा रहा है और लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है, इसलिए हम लोकतंत्र और यहां की जनता के पक्ष में खड़े होने के लिए आए हैं।

ajay kumar lalloo - Priyanka Gandhi

मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रियंका (Priyanka Gandhi) ने सवाल किया कि ये कैसा विकासवाद है? कोरोना की दूसरी लहर में पाचयत चुनाव कराए गए और बहुत सारे लोग कोरोना से संक्रमित हो गए, बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई। प्रियंका ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में पुलिस और प्रशासन ने उम्मीदवारों का अपहरण किया। नामांकन करने जा रहे उम्मीदवारों को पुलिस उठाकर ले गई और उनके नामाकंन पत्रों को फाड़ दिया गया।

चुनाव के दौरान महिलाओं पर हुए हमलों का जिक्र करते हुए प्रियंका (Priyanka Gandhi) ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान महिला उम्मीदवारों पर हमले हुए। उन्हें मारा पीटा गया। प्रशासन वोट के लिए लोगों को धमकी देता रहा। प्रियंका ने कहा कि योगी सरकार लोकतंत्र की हत्या के लिए पुलिस-प्रशासन का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आए और योगी को प्रमाण पत्र दे दिया कि कोरोना की लहर में कितना अच्छा काम किया है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने किसान प्रतिनिधियों के साथ खेती-किसानी के मुद्दे पर चर्चा की। इस दौरान नए कृषि कानूनों पर विशेष फोकस रहा। बताते चलें कि प्रियंका शनिवार को प्रतियोगी छात्रों, बेरोजगार संगठनों समेत शरण संगठनों के साथ भी बैठक करेंगी। इसके अलावा वह नियुक्ति की मांग लेकर आंदोलनरत शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से भी मुलाकात करेंगी।

उल्लेखनीय है कि यूपी विधानसभा चुनाव कांग्रेस प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के नेतृत्व में लड़ेगी। इसलिए कांग्रेस महासचिव का यह दौरा अहम माना जा रहा है। इस दौरान प्रियंका पार्टी के फ्रंटल संगठनों सेवा दल, एनएसयूआई, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। शनिवार को वह प्रतियोगी छात्रों, बेरोजगार संगठनों और नियुक्ति की मांग लेकर आंदोलनरत शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के साथ भी बैठक करेंगी।

इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा, एमएलसी दीपक सिंह, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र नारायण समेत प्रदेश के अनेक पार्टी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (Priyanka Gandhi)

तीसरी लहर की आहट के बीच बच्चों को वैक्सीन लगाने की तैयारी, जानें कब तक शुरू हो सकता है वैक्सीनेशन

Related News