यूपी की इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, अटकलें तेज

img

लखनऊ ।। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी की पार्टी में एंट्री कर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस के गलियारे में चर्चा गर्म है कि सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों से चुनाव नहीं लड़ती हैं, तो रायबरेली से प्रियंका को उतारा जा सकता है।

वहीं अब ऐसी अटकलें भी चल रही हैं कि पार्टी प्रियंका को मोदी के खिलाफ वाराणसी से मैदान में उतार सकती है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर इस दिशा में संकेत भी दिए हैं। 2014 में मोदी के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय ने इसके लिए राहुल गांधी को प्रस्ताव भेजने की बात कही है।

पढ़िए- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नहीं टिकते प्रियंका गांधी के सामने, कई बार दे चुकी हैं करारा जवाब

हालांकि, इतना तय है कि प्रियंका लोकसभा चुनाव में तभी उतरेंगी जब सोनिया गांधी चुनाव नहीं लड़ने का फैसला करेंगी। अमेठी में जब राहुल गांधी से पूछा गया कि क्या प्रियंका चुनाव भी लड़ेंगी तो उन्होंने कहा कि यह उन पर निर्भर करता है।

फोटो- फाइल

Related News