समस्या गंभीर, केवल चंगा सी कहने से सब ठीक नहीं होगा- प्रियंका

img

उत्तर प्रदेश॥ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने बुधवार सुबह बेरोजगारी पर ट्वीट किया सिर्फ विदेश में चंगा-सी बोलने से कुछ नहीं होता है। चंगा सी बोलने वाले पीएम मोदी इस गंभीर समस्या पर एकदम चुप क्यों हैं?

कांग्रेस नेता ने इंफोसिस में हो रही छंटनी की खबर को आधार बनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव ने अपने ट्वीट में लिखा विदेशों में जाकर सब चंगा सी कहने से सब ठीक तो नहीं हो जाएगा। कहीं से भी रोजगार बढ़ने, नए रोजगार पैदा होने की खबर नहीं आ रही। नामी गिरामी कम्पनियों ने लोगों को निकालना शुरू कर दिया है।

पढ़िए-कभी भी कर्मचारियों एवं विद्युत उपभोक्ताओं की हितैषी नहीं रही समाजवादी पार्टी !

चंगा सी बोलने वाले एकदम चुप सी, क्यों? प्रियंका ने सवाल किया कि आखिर किस वजह से आपने चुप्पी साध ली है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों अपने अमेरिका दौरे में डोनाल्ड ट्रंप के साथ ह्यूस्टन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत में सब चंगा सी! प्रियंका ने इसी पर तंज कसते हुए यह बात की।

Related News