मजबूत लोकतंत्र के लिए जनता का जागरूक होना जरूरी : डीएम उज्जवल कुमार

img

अमित श्रीवास्तव

महराजगंज। आज 25 जनवरी 2021 को जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने कहा की हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को मतदान और वोटर के रूप में उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। मतदाता को कई अधिकार प्राप्त होते हैं। कुछ लोगों को इनकी जानकारी नहीं होती है। इसलिए इन्हें जानना जरूरी हो जाता है।

National Voters Day

ससुराल रहे या मायका वोट डालने जरूर जाएं

मुख्य विकास अधिकारी डॉ पवन कुमार अग्रवाल ने कहा कि ससुराल रहे या मायका वोट डालने जरूर जाएं। देश में 18 वर्ष के बाद वोटर के रूप में रजिस्टर्ड हर व्यक्ति को वोट देने का अधिकार है। किसी भी मतदाता को धर्म, जाति, वर्ण, संप्रदाय या लिंग के आधार पर मतदान से वंचित नहीं किया जा सकता है। इस अवसर पर अनेक प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

Related News