यूपी में कोरोना की हालत पंचर : आज मिले सिर्फ इतने नए केस, 1 और जिले से हटा कर्फ्यू

img
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के केस लगातार गिर रहे हैं। बीते 24 घंटे में 01 हजार 268 केस सामने आए हैं। वहीं, कुल 04 हजार 260 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए। गुरुवार को यह जानकारी अपर मुख्य सचिव, सूचना नवनीत सहगल ने दी। 
1268 new corona cases found in UP
 
उन्होंने बताया कि कोरोना कंट्रोल करने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ट्रिपल टी मॉडल सफल रहा। देश में उप्र अकेला राज्य है जिसने सर्वाधिक टेस्ट किए और सबसे तेजी से कोरोना को कंट्रोल करने में सफलता मिली। 

वर्तमान में 25,546 कोरोना केस एक्टिव

बताया कि देश में सबसे ज्यादा कोविड टेस्ट करने वाले उत्तर प्रदेश में 30 अप्रैल के 03 लाख 10 हजार 783 मरीजों की पीक की स्थिति के सापेक्ष आज एक माह में 91.8 फीसदी की गिरावट हो गई है। वर्तमान में 25,546 कोरोना केस एक्टिव हैं। हमारी रिकवरी दर 97.4% हो गई है।
 
उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में यहां 3 लाख 40 हजार 411 टेस्ट हुए हैं। लगभग 25 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में अब 25 हजार 546 एक्टिव केस हैं। वहीं, रिकवरी रेट 97.4 प्रतिशत दर्ज हुई है। 

1 और जिले से हटा कर्फ्यू

उन्होंने कहा कि दिल्ली महाराष्ट्र समेत कई राज्यों ने सम्पूर्ण लाकडाउन लगाया, जबकि उप्र में केवल आंशिक कोरोना कर्फ्यू ही लगाया गया। बावजूद यहां संक्रमण व संक्रमण से मृत्यु कम दर्ज हुई है। 
 
बताया कि झांसी जनपद में कुल एक्टिव केस की संख्या 600 से कम हो गई है। अब यहां भी सप्ताह में पांच दिन सुबह 07 बजे से सायं 07 बजे तक कोरोना कर्फ्यू से छूट दी जायेगी।  
Related News