img

Punjab News: अमृतसर में निहंगों ने एक युवक की हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान मलकीत सिंह के रूप में हुई है। वो वेरका ब्लॉक के जहांगीर गांव का रहने वाला था। बीती रात निहंग सुखदेव सिंह ने मलकीत सिंह के घर में घुसकर उस पर तलवारों से हमला कर दिया, जिसमें मलकीत सिंह की मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी फरार 

घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। आरोपी सुखदेव सिंह को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। मृतक मालिक के घर पर मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

ग्रामीणों ने क्या दी जानकारी?

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी निहंग सिंह मृतक के घर के पास ही रहता था और रात में किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद निहंगों ने मलकीत सिंह की जमकर पिटाई की। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया और दर्द सहन न कर पाने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस का कहना है कि वह फिलहाल इस बात की जांच कर रहे हैं कि निहंग ने युवक की हत्या क्यों की। 

--Advertisement--